फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गुणवता के साथ समय पर पूरा करें कार्य

गुणवता के साथ समय पर पूरा करें कार्य

Fri, 07 Jun 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
गुणवता के साथ समय पर पूरा करें कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों के मासिक समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता समयबद्धता के साथ पूरा कराएं।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निष्पक्षता के साथ पात्र तक पहुंचाएं। उन्होंने ए ग्रेडिंग प्राप्त विभागों को इससे आगे भी बरकरार रखने के निर्देश के साथ डी ग्रेडिंग वाले विभागों को कार्य प्रगति में सुधार लाए जाने हेतु चेताते हुए कहा कि अगली बैठक में जिस विभाग की ग्रेडिंग डी पाई जाएगी उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ को आशाओं का भुगतान, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में हो रहे प्रसव की जानकारी ना देने वालों को नोटिस दे और टीम बनाकर प्राइवेट अस्पतालों में हो रहे प्रसव की जांच करे। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी को सभी विद्यालयों में शौचालय व हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, महिला कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली पेंशन की समीक्षा करते हुए फीडिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें
शामली। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बैंक प्रबंधकों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऋण स्वीकृत कर रोजगार के अवसर प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पहुंचाने में अपना सहयोग दे। कैंप का आयोजन कर योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को कहा कि बैंक व एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए। बैठक में एलडीएम शैलेश कुमार, एजीएम भल्ला, एजीएम कुणाल मोहन आदि मौजूद रहे।

शहीदी दिवस पर छबील लगा पिलाया ठंडा जल।
बाबरी। बस स्टैंड बुटराड़ा पर गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर बाबरी गुरुद्वारा गुरुगोविंद साहिब कमेटी ने कैंप लगाकर यात्रियों को ठंडा जल पिलवाया। इस अवसर पर शहीदी दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सेवादार तरुण मेहता, सौपाल सिंह, गोल्डी, सुदेशपाल, नेम सिंह, ओंकार सिंह, गुरुनाम सिंह, गुरुचरण सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed