फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला थाने के लिए भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई शुरू

महिला थाने के लिए भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई शुरू

Fri, 07 Jun 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
महिला थाने के लिए भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिले में महिला थाने के लिए चयनित किए गए शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर के पुराने आवास की हालत खस्ता होने के कारण शुक्रवार से महिला थाने का काम शुरू नहीं हो सका। खस्ताहाल भवन में मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। उम्मीद है एक दो दिन में महिला थाने का स्टाफ यहां पहुंचकर अपना काम शुरू कर देगा।
2011 में सृजित शामली जिले में अभी तक महिला थाना नहीं था। यह थाना न होने के कारण महिला संबंधी उत्पीड़न और अपराधों की रिपोर्ट अभी तक थाने और कोतवाली में ही दर्ज हो रही थी। शासन के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने जिले में महिला थाना खोलने के लिए बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के इंस्पेक्टर के पूर्व आवास को देखा और उसमें महिला थाना खोले जाने के निर्देश दिए। एसपी ने बृहस्पतिवार रात को डीसीआरबी में तैनात निरीक्षक नीरज चौधरी को महिला थाने का प्रभारी नियुक्त करते हुए स्टाफ की भी तैनाती कर दी थी। एसपी ने महिला थाना प्रभारी को जल्द से जल्द थाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर का आवास काफी दिन से बंद पड़ा हुआ था और इसके एक-दो कमरे में कोतवाली के दरोगा रह रहे थे। इसके बाद भी भवन की उचित देखरेख न होने के कारण वह खस्ताहाल में पहुंच गया था। अब महिला थाने के लिए भवन का चयन होने से शुक्रवार को उसका कायाकल्प शुरू कर दिया गया। सुबह से ही भवन की मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई का काम भी चालू हो गया। साथ ही बिजली फिटिंग, सफाई और अन्य काम दिनभर चलते रहे। भवन में रखा पुराना सामान भी निकलवाकर कोतवाली में दूसरे कमरे में शिफ्ट कराया गया
विज्ञापन

जिले में थानों की संख्या बढ़कर नौ हुई
शामली। जिले में अभी तक दो कोतवाली शामली और कैराना और छह थाने आदर्श मंडी, बाबरी, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, झिंझाना, कांधला थे। अब महिला थाना खुलने से जिले में अब थानों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चयनित किए गए भवन की खस्ता हालत होने के कारण महिला थाना शुक्रवार को शुरू नहीं हो सका है। मरम्मत और सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है। उनकी कोशिश है कि शनिवार को कम से कम एक कमरे में स्टाफ बैठकर थाने की कार्रवाई शुरू हो जाए। बाकी भवन की मरम्मत का काम चलता रहेगा। - अजय कुमार, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed