{"_id":"5cfaa4e1bdec22077f3aefa9","slug":"15599300754-shamli-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ का पथ संचलन आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ का पथ संचलन आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शहर में आज पथ संचलन होगा। जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक भाग लेंगे। इसके लिए शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
पथ संचलन की तैयारी में संघ के पदाधिकारी कई दिनों से जुटे हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से भी अनुमति ले ली गई है। शिविर में भाग ले रहे 155 स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे। साथ ही व्यवस्था में जुटे संघ के कार्यकर्ता भी गणवेश में इसमें शामिल रहेंगे। पथ संचलन के लिए शाम पांच बजे स्वयंसेवक सिल्वर बेल्स स्कूल से चलेंगे और वीवी इंटर कालेज में एकत्रित होंगे। यहां से शाम छह बजे संचलन शुरू होगा। पथ संचलन का शहर में कई जगहों पर भव्य स्वागत होगा। प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, के भी इसमें शामिल होने की संभावना है। पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने बडे़े स्तर पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की है। पथ संचलन के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस बल लगाया गया है। इसके लिए एएसपी, सीओ, कोतवाली, आदर्श मंडी समेत आसपास के थानों से भी पुलिस बल लगाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम भी व्यवस्था देखेंगे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पथ संचलन की अनुमति हो गई है। करीब 250 लोगों के शामिल होने की संभावना है। पथ संचलन के वक्त शहर के अंदर से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। केवल दुपहिया वाहन चलेंगे। बड़े वाहनों को संचलन के दौरान दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। भारी वाहन रेलवे स्टेशन रोड से बाईपास से निकाले जाएंगे।
मिलने पहुुंचे कई नेताओं को मिली मायूसी
शामली। सिल्वर बेल्स स्कूल में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग के दूसरे वर्ष के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को संघ प्रमुख से मिलने के लिए कई भाजपा और संघ के पदाधिकारी पहुंचे, लेकिन किसी को मिलने की अनुुमति नहीं मिली। भाजपा से जुड़ी कई महिला पदाधिकारी भी मिलने के लिए काफी देर बैठी रही लेकिन नियमों का हवाला देकर किसी ने उनकी मुलाकात नहीं हुई। कुछ जनप्रतिनिधियों को भी मायूस ही लौटना पड़ा। दरअसल सुरक्षा और संघ के नियमों के चलते संघ प्रमुख पूूरी तरह प्रशिक्षण शिविर पर ही समय दे रहे हैं।
दाल चावल, आलू रोटी और खीर का चखा स्वाद
शामली। संघ के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने दाल चावल, आलू शिमला मिर्च रोटी और खीर का स्वाद चखा। गांवों से भोजन एकत्रित हुआ और सभी ने संयुक्त रुप से भोजन गृहण किया। संघ प्रमुख ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोजन किया।
विज्ञापन
आधा घंटा पहले बंद हो जाएंगा शहर में वाहनों का संचलन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पथ संचलन शुरू होने से आधा घंटे पहले शहर के अंदर चार पहिया और भारी वाहनों को बंद कर दिया जाएगा। उन्हें रेलवे रोड बाईपास से निकाला जाएगा। जब पथ संचलन आईसीआई बैंक बुढ़ाना रोड पहुंचेगा तो उस मेरठ-करनाल हाईवे पर अजंता चौक से आने वाले चार पहिया और भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। पथ संचलन यहां से गुजरने के बाद रोड खोली जाएगी।