{"_id":"5cf2b8bcbdec2207881286de","slug":"155941092213-shamli-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने आरा मशीनो पर छापामारी कर तीन के खिलाफ की कार्यवाही,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने आरा मशीनो पर छापामारी कर तीन के खिलाफ की कार्यवाही,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बे में चल रही आरा मशीनों के सत्यापन के लिए एसडीएम ऊन छापेमारी की। इस दौरान मशीन संचालक मौके से फरार हो गए। छापे में तीन मशीनें बिना लाइसेंस के चलती मिलीं। शनिवार को कस्बे के मोहल्ला तलाही, डेयरी चौक आदि में संचालित की जा रही आरा मशीनों के लाइसेंस की जांच करने एसडीएम ऊन पहुंचे। बताया कि झिंझाना में नौ आरा मशीनों में से मोहल्ला तलाही में तीन बिना लाइसेंस के चलती मिलीं। इन्हें जब्त करने के लिए वन रेंजर योगेश शर्मा को लिखा गया है।
नगर पंचायत ने चलाया अभियान
झिंझाना। नगर पंचायत के कर्मियों ने अभियान चलाकर प्लास्टिक की पन्नी में सामान बेच रहे रेहड़ी ठेले वालों पर जुर्माना लगाया। शनिवार को नगर पंचायत के कर्मचारी महेंद्र सिंह ने अपने साथ सफाई नायक अमित के साथ अभियान चलाया। उन्होंने कस्बे के बस स्टैंड होली कल्लर चौक पर रेहड़ी पर फल और सब्जी बेच रहे दुकानदारों के पास से प्लास्टिक पन्नियों को बरामद कर जुर्माना लगाया। नगर पंचायत के कर्मी महेंद्र सिंह ने बताया कि फल विक्रेता मेहरबान से 500 रुपये, जिले सिंह, मुस्तफा हनीफ से 200 रुपये, किशनलाल से 500 रुपये और हनीफ पर 400 रुपये जुर्माना लगाया।