फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वार्डों में शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

वार्डों में शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Tue, 28 May 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
वार्डों में शुरू होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका परिषद शामली की एक जून से पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराने की योजना है। अभी तक ट्रायल के तौर पर झांसी की कंपनी शहर के 15 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करा रही है। इस योजना के तहत नागरिकों से अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पालिका की तरफ से ही कंपनी को 35 रुपये प्रति हाउस की दर से भुगतान किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका ने घर-घर से कूड़ा उठवाने के लिए झांसी की आरव कंपनी से कांट्रेक्ट किया है। करीब तीन माह से ट्रायल के तौर पर कंपनी के कर्मचारी शहर के 15 वार्ड से घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करने का काम कर रहे है। पालिका की यह योजना नागरिकों को पसंद आने के साथ ही गली मोहल्ले में कूड़े के ढेर नहीं लगे रहने से सफाई भी ठीक रहती है। कंपनी के कर्मचारी सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कूड़ा इकट्ठा करने का काम करते है। जिन वार्ड में यह कंपनी काम रही है। उन वार्डों के नागरिक डस्टबिन में कूड़ा इकट्ठा रखते है। और जब कर्मचारी पहुंचते है तो कूड़ा उनकी गाड़ी में डाल देते है। नगरपालिका के अधिकारी की निगरानी में कंपनी के कर्मचारी कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रहे है। इस कार्य के लिए नागरिकों से किसी तरह का कोई चार्ज या शुल्क नहीं लिया जाता। कंपनी को पालिका स्वयं खर्च वहन कर रही है। पालिका प्रति हाउस 35 रुपये का भुगतान कंपनी को कर रही है। अब पालिका का कहना है कि एक जून से पूरे शहर में सभी 25 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन वार्डों में चल रहा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि फरवी माह से शहर के वार्ड एक, दो, तीन, चार, छह, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 22, 23 और 25 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य चल रहा है। ये सभी वार्ड शहर के मुख्य नाले के पश्चिमी भाग में है। नाले के पूर्वी भाग के बाकी वार्डों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर को स्वच्छ रखने के लिए 15 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जा रहा है। एक जून से शहर के सभी 25 वार्डों में एक साथ डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed