{"_id":"5ce6f4c7bdec2207680ec261","slug":"155863986620-shamli-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद टूटा गन्ने का जाम, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद टूटा गन्ने का जाम, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
पांच दिन बाद जाम से राहगीरों को मिली राहत
शामली। शहर में गन्ना वाहनों का लगातार चार दिन तक जाम के कारण परेशानी झेल रहे लोगों के लिए पांचवां दिन राहत भरा रहा। चार दिन के बाद जाम खत्म होने से लोगों को सड़कें खुली-खुली नजर आई। सड़कों पर वाहनों का आवागमन होने से चहल-पहल बनी रही।
गन्ने का इंडेंट क्षमता से अधिक जारी होने और बार-बार तकनीकी खराबी आने से शामली शुगर मिल कई बार बंद हुई। इसके चलते गन्ना लेकर आने वाली वाहनों से शहर में पिछले चार दिन से लगातार जाम लगा रहा। मिल रोड से लेकर अस्पताल रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, धीमानपुरा, दिल्ली रोड, कैराना रोड विजय चौक तक कोई मार्ग ऐसा नहीं बचा था, जहां पर गन्ना वाहनों की लाइन न लगी हो। हर तरफ जाम लगा रहने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महिलाएं, पुरुष, छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर थे। हालात ये बने हुए थे कि दोपहिया, चारपहिया वाहन तो दूर की बात थी, पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस-प्रशासन के प्रयास के बाद भी जाम नहीं खत्म हो सका था। व्यापारियों ने भी डीएम-एसपी से मिलकर जाम के समाधान की मांग की थी। पांचवें दिन बृहस्पतिवार को गन्ने का जाम खत्म होने के बाद लोगों को राहत मिली। गन्ना वाहनों के हटने से सड़कें खुली-खुली सी नजर आई। दिनभर सड़कों पर वाहन इधर से उधर दौड़ने के कारण चहल-पहल बनी रही।