फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दोगुनी होगी विकास की रफ्तार, खूबसूरत बनेगा शामली

दोगुनी होगी विकास की रफ्तार, खूबसूरत बनेगा शामली

Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
दोगुनी होगी विकास की रफ्तार, खूबसूरत बनेगा शामली
शामली। आज पूूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की सुनामी चल रही है। उन्होंने देश के प्रत्येक वर्ग के लोगों के दिल में जगह बनाई है। इसी का परिणाम है कि भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैराना लोकसभा क्षेत्र में भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाया। इस कारण पार्टी प्रत्याशी ने भारी अंतराल से जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने और कैराना लोकसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी की जीत से उत्साहित सूबे के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने अमर उजाला से खास बातचीत में यह बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी सहित सभी वर्ग को अपने एजेंडे में लेकर काम किया है। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। कैराना लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने भी प्रधानमंत्री के विकास की रफ्तार पर मुहर लगाई है। कैराना क्षेत्र में भाजपा की जीत का एक श्रेय इस बात को भी जाता है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को न सिर्फ नियंत्रित किया बल्कि बेहतर कानून व्यवस्था दी है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेहद उत्साह व रणनीति के साथ काम किया। कैराना लोकसभा की जीत के बाद अब क्षेत्र में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी, साथ ही शामली को एक खूबसूरत शहर बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले 11 हजार से हारे, अब इससे ज्यादा मतों से जीते
गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि लोकसभा के उपचुनाव में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 हजार मतों से हार मिली थी, लेकिन इस चुनाव में इससे ज्यादा अंतर से जीत हासिल हुई है। इस जीत में सभी जाति-धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed