फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर चले प्रदीप चौधरी

पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर चले प्रदीप चौधरी

Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पहले राउंड से ही बढ़त बनाकर चले प्रदीप चौधरी
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर मतगणना के पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बढ़त बना ली थी, जो आखिरी राउंड तक कायम रही।
विज्ञापन

पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 22186 मत मिले, जबकि तबस्सुम हसन को 20998 मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी ने 1188 मतों की बढ़त बना ली थी। 10वें राउंड में ये बढ़त 28880 तक पहुंच गई। 15वें राउंड में 44686 मत और 22वें राउंड तक भाजपा ने 62438 मतों से बढ़त बना ली थी। जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई भाजपाइयों के चेहरे खिलते गए और गठबंधन प्रत्याशी समर्थकों में मायूसी का माहौल छा गया। दोपहर में 14वें राउंड में करीब 40 हजार की बढ़त आते ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया था। जिले भर में भाजपाई आतिशबाजी और मिठाइयां बांटने लगे थे। शाम को भाजपा की जीत के बाद तो हर जगह होली और दिवाली जैसा माहौल हो गया था। शहर के अलावा कैराना, कांधला, थानाभवन, झ़िझाना सभी जगह लोग जश्न में डूबते गए।

चक्रवार प्रत्याशियों मिले मत और बढ़त
च्रक्र प्रदीप( भाजपा ) तबस्सुम सपा हरेंद्र (कांग्रेस)
1 22186 20998 3532
2 45031 40327 6552
3 61733 59512 9457
4 83304 78637 12043
5 105561 94668 15418
6 129156 107462 19163
7 153553 127352 20735
8 175804 144496 23264
9 196225 162904 25755
10 214361 180220 28880
11 231785 199943 31947
12 250087 220701 34622
13 269786 237016 37492
14 293661 254814 40334
15 313749 271741 44686
16 337174 287563 46588
17 359962 300905 50236
18 382409 317823 53933
19 402874 338320 57061
20 424265 357623 59165
21 443035 382908 61088
22 465083 402025 62438

कैराना लोकसभा : किस राउंड में किसकी कितनी बढ़त
राउंड 1 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी निकटतम गठबंधन प्रत्याशी तब्स्सुम हसन से 1188 मतों से आगे।
राउंड 2 : प्रदीप चौधरी निकटतम तबस्सुम हसन से 4704 मतों से आगे।
राउंड 3 : भाजपा प्रत्याशी गठबंधन प्रत्याशी से 2221 मतों से आगे।
राउंड 4 : भाजपा के प्रदीप चौधरी निकटतम तबस्सुम हसन से 4667 मतों से आगे।
राउंड 5 : भाजपा के प्रदीप चौधरी निकटतम तबस्सुम हसन से 10893 मतों से आगे।
राउंड 6 : भाजपा के प्रदीप चौधरी निकटतम तबस्सुम हसन से 21694 मतों से आगे।
राउंड 7 : भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन की प्रत्याशी से 26201 मतों से आगे।
राउंड 8 : भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 31308 मतों से आगे।
राउंड 9 : भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 33321 मतों से आगे।
राउंड 10 : भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 34141 मतों से आगे।
राउंड 11 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 31842 मतों से आगे।
राउंड 12 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी से 29386 मतों से आगे।
राउंड 13 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 32770 मतों से आगे।
राउंड 14 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 38847 मतों से आगे।
राउंड 15 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी निकटतम प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 42008 मतों से आगे।
राउंड 16 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी निकटतम प्रत्याशी से 49611 मतों से आगे।
राउंड 17 : भाजपा प्रत्याशी निकटतम तबस्सुम हसन से 59057 मतों से आगे।
राउंड 18 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 64586 मतों से आगे।
राउंड 19 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 64554 मतों से आगे।
राउंड 20 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी से 66642 मतों से आगे।
राउंड 21 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी से 60127 मतों से आगे।
राउंड 22 : भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से 63058 मतों से आगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed