फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला: तबस्सुम

मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला: तबस्सुम

Fri, 24 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला: तबस्सुम
मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला: तबस्सुम
विज्ञापन

कैराना। कैराना लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में हुई हार के बाद गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने कहा कि वे जनता के फैसले का स्वागत करती हैं। उन्होंने कहा कि आठ माह पहले वे लोकसभा उपचुनाव जीती थीं। उन्हें पहले की तरह इस बार भी हर वर्ग के वोट मिले हैं। मतदाताओं ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया। वे पहले की तरह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया।

आवास पर छाई खामोशी
कैराना। लोकसभा चुनाव में हार होने पर कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द स्थित गठबंधन से सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन के आवास पर खामोशी छा गई। आवास पर मौजूद समर्थक हार के कारणों की चर्चा करते दिखाई दिए। मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन पहले राउंड में भाजपा की बढ़त के बाद भी सपा समर्थक चुनाव में तबस्सुम हसन की जीत को लेकर आश्वस्त रहे, लेकिन तीन बजे के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई तो समर्थक मायूस होने लगे। शाम करीब पांच बजे सपा प्रत्याशी तब्बसुम हसन अपने आवास पर समर्थकों के साथ बैठकर चर्चा करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed