फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आज खुलेगा 13 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

आज खुलेगा 13 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

Wed, 22 May 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
आज खुलेगा 13 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट पर ईवीएम में बंद 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। शहर के नवीन मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। मतदान केंद्र के अंदर और बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां शामली, कैराना और थानाभवन विस क्षेत्रों की गिनती होगी।
शहर के माजरा रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना केंद्र पर सुबह छह बजे से मतगणना कर्मियों, एजेंटों और मतगणना में लगे स्टाफ प्रवेश होगा। प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए हैं। इसमें नंबर एक गेट से ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर और पीठासीन अधिकारी प्रवेश ले सकेंगे। जबकि दूसरे गेट से मीडियाकर्मी और एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। सबसे पहले पोस्टर बैलेट पेपर की मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम और सबसे बाद में वीवीपैट की गिनती की जाएगी। यहां कैराना लोस सीट के कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा सीटों की मतगणना होगी जबकि नकुड़ और गंगोह की मतगणना सहारनपुर जिले में होगी। स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल पर ईवीएम को सीआईएसएफ के जवानों के पहरे में लाया जाएगा। मतगणना शुरू होने के बाद पहला राउंड पूरा होने में एक से डेढ़ घंटा लग सकता है, इसके बाद प्रति राउंड 15 से 20 मिनट में होने की उम्मीद है, लेेकिन इस बार मतगणना के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव की वजह से अधिकृत परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन


बदली व्यवस्थाओं से अधिकृत परिणाम में देरी संभव
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अखिलेश सिंह के अनुसार इस बार सभी टेबल पर एक राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद ही दूसरे राउंड की मतगणना शुरू होगी। इसके अलावा इस बार ईवीएम मशीनों से मतगणना पूरी होने के बाद प्रत्येक विधानसभा में पांच पांच बूथों के वीवीपैट की पर्चियां निकाली जाएंगी। इस पर्चियों का मिलान ईवीएम की रिकार्ड स्लिप से किया जाएगा। इसमें चेक किया जाएगा कि ईवीएम मशीन में दर्ज डाली गई वोटों की संख्या और उस मशीन में प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या वीवीपैट की पर्ची से मेल खाती हैं या नहीं। इससे ये बात भी स्पष्ट हो जाएगी कि ईवीएम में किसी तरह की कोई खामी नहीं है। इन दोनों नई व्यवस्थाओं की वजह से मतगणना पूूरी होने में वक्त लगेगा। ईवीएम से मतों की गिनती होने पर लोगों को ये तो पता चल जाएगा कि किस प्रत्याशी को कितने मत मिले हैं, लेकिन चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा ईवीएम की रिकार्ड स्लिप से वीवीपैट पर्ची का मिलान करने के बाद ही होगी। ऐसे में अधिकृत घोषणा में रात भी हो सकती है। पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ की टेबल पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर आने पर वीवीपैट का रिजल्ट माना जाएगा
डीएम के अनुसार यदि किसी ईवीएम मशीन का रिजल्ट नहीं निकल पा रहा है तो उस मशीन की गिनती बाद में होगी। यदि ईवीएम मशीन और वीवीपैट की पर्चियों में मतों की संख्या में कोई फर्क आता है तो वीवीपैट को सही मानकर उसी आधार पर मत माने जाएंगे। रिजल्ट तीन बार क्रास चेक होगा।

सहारनपुर से गंगोह, नकुड़ का रिजल्ट आने में भी होगी देरी
शामली। डीएम के अनुसार नवीन मंडी में कैराना विस के 24, शामली के 23 और थानाभवन विस क्षेत्र की मतों की गिनती के 25 राउंड होंगे। कुल 14 टेबल पर मतों की गिनती होगी। सहारनपुर में गंगोह और नकुड़ विस सीटों पर राउंड भी अधिक होने की वजह से वहां से परिणाम आने में भी देरी होगी। लिहाजा इस बार प्रशासन द्वारा अधिकृत परिणाम की घोषणा में रात के 11 भी बज सकते हैं। प्रत्येक प्रत्याशी को एक विस क्षेत्र के लिए 15 एजेंटों को पास दिए जाएंगे।


मुख्य मुकाबला प्रदीप और तबस्सुम के बीच
कैराना लोस सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया है। मगर मुख्य रुप से भाजपा से गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, कैराना सांसद तबस्सुम हसन और कांग्रेस से हरेंद्र मलिक प्रत्याशी थे। लोगों के अनुमान के अनुसार मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन की सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच होने की संभावना है।

किस विस के कितने राउंड
विधानसभा राउंड
कैराना 24
शामली 23
थानाभवन 25
गंगोह 29
नकुड़ 31

कैराना लोकसभा सीट पर मतदान की स्थिति
कुल वोटर 16,61936
मतदान किया 11,21221
पुरुष 607002
महिला 514209

कहां कितना वोट पड़ा
नकुड़ 255470
गंगोह 257093
कैराना 208699
थानाभवन 202817
शामली 197142
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed