फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली चीनी मिल का चार घंटे का ब्रेक डाउन, चौथे दिन नही मिली गन्ने के जाम से मुर ्त

शामली चीनी मिल का चार घंटे का ब्रेक डाउन, चौथे दिन नही मिली गन्ने के जाम से मुर ्त

Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
शामली चीनी मिल का चार घंटे का ब्रेक डाउन, चौथे दिन नही मिली  गन्ने के जाम से मुर ्त
जाम से हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अतिरिक्त गन्ने का इंडेंट जारी होने और शामली चीनी मिल में तकनीकी खराबी के चलते शहर में गन्ने का जाम बुधवार को चौथे दिन जारी रहा। चौथे दिन शामली मिल का चार घंटे का ब्रेक डाउन होने से गन्ने के जाम से शहर में मुख्य मार्गों के अलावा गली मोहल्लो में गन्ने के वाहन खड़े होने से नागरिक परेशान रहे। वहीं बाजारों में दुकानदारों के बाहर गन्ने के वाहन खड़े होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
पिछले तीन दिनों से शामली चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से गन्ने का जाम खत्म नहीं हो पा रहा है। जाम से मुक्ति के लिए व्यापारियों ने डीएम- एसपी से मिलकर मांग की थी। दो दिन पूर्व डीएम अखिलेश कुमार सिह ने कलक्ट्रेट में चीनी मिलों व गन्ना विभाग के अफसरों व गणमान्य लोगों की बैठक करके दो दिन में गन्ने के जाम को कंट्रोल करने की हिदायत थी। डीएम की चेतावनी के बाद बुधवार को शहर जाम से मुक्त नही हो पाया। शहर के हालात यह हो गए है कि गन्ने का जाम शहर के शामली चीनी मिल से अग्रसेन पार्क, शामली कोतवाली से अस्पताल रोड़ बुढाना रोड तिराहा, रेलवे रोड, तालाब रोड, मंडी मार्श गंज, जवाहर गंज अग्रसेन चौक से लेकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड़, फव्वारा चौक, दूसरी ओर अग्रसेन पार्क से लेकर धीमानपुरा फाटक तक गन्ने के वाहन खड़े रहने से महिला, पुरुषों, बच्चे स्कूली छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली सहकारी गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि शुक्रवार को 60 हजार क्विंटल गन्ने का इडेंट जारी किया गया था। मिल की ओर से 20 हजार क्विंटल जमावाली पर्ची जारी कर दी गई है। शुक्रवार के लिए 40 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी किया गया है। बुधवार को शामली चीनी चार घंटे तकनीकी खराबी से बंद रही है। प्रति दिन मिल की पेराई क्षमता घटकर मात्र 48 हजार प्रतिदिन की रह गई है। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि शामली चीनी मिल का जाम बृहस्पतिवार को खत्म होजाएगा।
विज्ञापन

शामली मिल के अफसरों के फोन होगए बंद
शामली चीनी मिल के गन्ने के जाम से मुक्ति न मिल पाने से आज मिल के यूनिट हेड आरबी खोखर से लेकर गन्ना महाप्रबंधक से लेकर गन्ना विभाग के ज्यादा तक अफसरों के फोन बंद हो गए हैं। पूरे दिन मिल के अफसरों को व्यापारियों ने कई बार मोबाइल से बात करना चाहा, मगर मिल के अफसरों के फोन बंद रहे। डीएम अखिलेश कुमार सिह का कहना है कि बुधवार को चार घंटे मिल का ब्रेक डाउन होने से जाम में सुधार नही होपाया है। बृहस्पतिवार को शहर में गन्ने के जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed