{"_id":"5ce58bb3bdec2207594b154a","slug":"15585474309-shamli-news68","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण और चार्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण और चार्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रॉक गोल्ड एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर भाषण एवं चार्ट प्रदर्शनी में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को शहर के कैराना रोड स्थित रॉक गोल्ड एकेडमी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब के कॉर्डिनेटर वीके गुलाटी रहे। इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एवं चार्ट प्रदर्शनी प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। जिसमें रॉक गोल्ड एकेडमी और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने रॉक गोल्ड एकेडमी से दिव्या गुप्ता को प्रथम, आदित्य जांगिड को द्वितीय और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आरुषि को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने जैव विविधता की जानकारी देते हुए पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने, प्रदूषण को नियंत्रित करने व जल संरक्षण आदि से मानव अस्तित्व को बचाए रखने का आह्वान किया। मौके पर जिला विज्ञान क्लब, शामली केवी के गुलाटी, डॉक्टर उमर सैफ, वन विभाग के रेंजर योगेश कुमार, राकेश कुमार बालियान, विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल आदि मौजूद रहे।