फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एक-एक घंटे में चक्रवार घोषित होंगे चुनाव के नतीजे

एक-एक घंटे में चक्रवार घोषित होंगे चुनाव के नतीजे

Tue, 21 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक-एक घंटे में चक्रवार घोषित होंगे चुनाव के नतीजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए कैराना विधानसभा में 24, शामली विधानसभा 23 और थानाभवन सभा के 25 राउंड होंगे। विधानसभा की सभी टेबल की प्रथम राउंड की गिनती पूरी होने के बाद दूसरा राउंड शुरू होगी। एक-एक घंटे में चक्रवार नतीजे घोषित किए जाएंगे।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष मेें डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने मतगणना की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि कृषि उत्पादन मंडी स्थल के नीलामी चबूतरों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना शुरू होने के बाद एक घंटे के बाद प्रथम राउंड के नतीजे आएंगे। पोस्टल बैलेट की आरओ की टेबल पर गिनती की जाएगी। जिस ईवीएम मशीन का रिजल्ट नही निकल पा रहा है, चुनाव आयोग के निर्देश पर वीवी पैट की पर्चियों का मिलान करने के बाद गणना की जाएगी। एक विधानसभा में एक प्रत्याशी के 15 एजेंट बनाए गए है। उपनिर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त आनंद शुक्ला ने बताया कि मतगणना का अंतिम परिणाम बारह बजे तक आ सकता है अथवा अगले दिन सुबह तक मतगणना समाप्त होगी। मतगणना की चक्रवार गिनती की जाएगी। मतगणना की तीन बार क्रास चेकिंग की जाएगी। वीवीपैट की पर्चियों के अंतिम राउंड में मिलान करके गणना की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार सिंह पांडे ने बताया कि मतगणना संपन्न कराने के लिए दो कंपनी फोर्स की उपलब्ध है। शांतिपूर्ण मतगणना कराना उनका दायित्व है। मतगणना स्थल के 200 मीटर तक पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, सदर एसडीएम सुुरजीत सिंह, ऊन एसडीएम सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रीति सिंह, ऊन तहसीलदार चंद्रकांता, कैराना तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed