फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पानीपत-नगीना फोरलने में 452 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण

पानीपत-नगीना फोरलने में 452 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण

Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पानीपत-नगीना फोरलने में 452 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पानीपत-नगीना फोरलेन निर्माण के लिए शामली जिले के 15 गांवों के 452 से ज्यादा किसानों का अधिग्रहण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फोरलेन की जद में आ रही भूमि का चिह्नीकरण करके पिलर लगा चुका है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से शामली तक राजमार्ग निर्माण के लिए टेंडर भी छोड़ा जा चुका है।
मुजफ्फरनगर जिले के लालूखेड़ी से लेकर शामली तक पानीपत- नगीना फोरलेन निर्माण की जद में सात गांवों के 371 और कैराना यमुना पुल से लेकर शामली तक सात गांवों के 81 किसानों की भूमि आ रही है। इसमें शामली, फतेहपुर, खेड़ी बैरागी, करौदा हाथी, बंतीखेड़ा, बुटराड़ा, बाबरी, हैदरपुर, पंजीठ, कैराना, मन्ना माजरा गांव शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस राजमार्ग का दो चरणों मेें निर्माण करेगा। प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर- शामली और दूसरे चरण में शामली से लेकर कैराना यमुना पुल तक निर्माण का टेंडर छोड़ा जा चुका है। राजस्थान की जीआर कंपनी को निर्माण एजेंसी का टेंडर मिला है। दूसरे चरण में शामली से लेकर कैराना यमुना पुल तक फोरलेन का टेंडर लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद खोला जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शामली में निर्माण एजेंसी कार्यालय खोला जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई के सलाहकार वीके सिंह ने बताया कि शामली से लेकर कैराना यमुना पुल तक अगले माह निर्माण का टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल फोरलेन का मरम्मत कार्य जारी
मेेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए 702 करोड़ रुपये और 32 करोड़ रुपये की धनराशि मरम्मत के लिए स्वीकृत की जा चुकी है। इसमें हरियाणा के बिड़ौली से लेकर शामली तक 27 करोड़ की धनराशि शामिल है। मेरठ से लेकर शामली तक महावीर शर्मा एंड कंपनी को मरम्मत का टेंडर मिल चुका है। शामली से मेरठ के नानू गांव तक गड्ढा मुक्त करने का काम पूरा कर चुकी है। शामली से लेकर बिड़ौली यमुना पुल तक जगह-जगह सड़क में गड्ढे हो जाने से सड़क खस्ता हाल में है। मेरठ- करनाल मार्ग का शामली से लेकर हरियाणा सीमा के यमुना बिड़ौली पुल तक मरम्मत का टेंडर अगले माह खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed