फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   155 quintals of paddy purchased at three centers

Shamli News: तीन सेंटरों पर 155 क्विंटल हुई धान खरीद

Thu, 23 Nov 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
155 quintals of paddy purchased at three centers
शामली नवीन मंडी में क्रय केंद्र पर धान तुलवाता किसान
शामली/कैराना/कांधला। जनपद में धान खरीद केंद्रों पर किसान धान बेचने के लिए नहीं आ रहे हैं। जनपद के तीन धान खरीद केंद्रों पर अभी तक मात्र 155 क्विंटल की धान खरीद हुई है और यह धान भी आठ किसानों ने बेचा है।
विज्ञापन

शामली नवीन मंडी में धान खरीदने के लिए भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र बनाया गया है और यहां खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है, लेकिन जनपद में मोटा अनाज की पैदावार न होने के कारण धान खरीद क्रय केंद्र खाली रहते हैं। इसके कारण वहां खरीद नहीं हो पा रही है। शामली धान खरीद केंद्र पर अभी तक मात्र 50 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र पर पहुंचकर टीम ने पड़ताल की तो वहां बुधवार को भैंसवाल निवासी विशाल 15 क्विंटल तो टिटौली निवासी शक्ति सिंह ने 15 क्विंटल धान लेकर पहुंचे। किसानों का कहना है कि वह मोटे धान की पैदावार नहीं करते हैं, क्योंकि इसकी पैदावार में अधिक मुनाफा नहीं आ पाता है। इसलिए यहां अधिकतर धान बासमती व अन्य होता है। वहीं, कैराना में बुधवार दोपहर करीब साढे 12 बजे आर्यपुरी बाइपास स्थित धान क्रय केंद्र पर ताला लटका था। यहां चौकीदार सुरेश ने बताया कि अभी तक क्रय केंद्र पर तीन किसानों प्रेम सिंह रोड, सुरेश रोड व अजय से 103 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। गंगेरू के में पीसीएफ का क्रय केंद्र प्रभारी अमरदीप ने बताया कि 22 नवंबर तक केवल दो क्विंटल मोटा धान की खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

जनपद में मोटा धान नहीं होता है और इसके कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है। यहां के किसान अपने लिए ही धान की पैदावार करते हैं। लगातार किसानों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी शामली

शामली नवीन  मंडी में क्रय केंद्र पर धान तुलवाता किसान

शामली नवीन मंडी में क्रय केंद्र पर धान तुलवाता किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed