फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यमुना में नहाते समय डूबने से पानीपत के युवक की मौत

यमुना में नहाते समय डूबने से पानीपत के युवक की मौत

Mon, 22 Apr 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
यमुना में नहाते समय डूबने से पानीपत के युवक की मौत
यमुना में नहाते समय डूबने से पानीपत के युवक की मौत
विज्ञापन

कैराना। यमुना में नहाते समय हरियाणा के पानीपत जिले के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। कैराना पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हरियाणा के जिला पानीपत के थाना चांदनी बाग के गांव माहौली निवासी 35 वर्षीय रमेश अपने भाई सुनील के साथ यमुना में नहाने आए थे। दोनों भाई हरियाणा की तरफ यमुना में नहा रहे थे कि इसी दौरान रमेश यमुना के पानी में डूबने लगा तो उसके भाई सुनील ने शोर मचा दिया। सूचना पर कैराना यमुना पुल चौकी इंचार्ज एसआई हरिओम त्यागी पुलिस बल के साथ गोताखोरों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा कर रमेश को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रमेश को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसआई हरिओम त्यागी ने बताया कि रमेश हरियाणा में एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता था। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed