फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले में आयुष्मान का पहला आई आपरेशन, इलयास को मिली नई रोशनी

जिले में आयुष्मान का पहला आई आपरेशन, इलयास को मिली नई रोशनी

Tue, 08 Jan 2019 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिले में आयुष्मान का पहला आई आपरेशन, इलयास को मिली नई रोशनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से शहर की सीएचसी पर पहला नेत्र आपरेशन हुआ। पीड़ित इलियास की आंखों में लगभग दो साल से मोतियाबिंद की शिकायत थी। सीएचसी के नेत्र चिकित्सक ने मोतियाबिंद का आपरेशन कर उसे नई रोशनी दी।

सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार कराने की सुविधा दी गई है। मंगलवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में पहला आई आपरेशन हुआ है। आयुष्मान के आईटी मैनेजर शशांक मित्तल ने बताया कि शामली के फव्वारा चौक कबाड़ी बाजार निवासी इलियास (59) की आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। इसके चलते उसकी आंखों का आपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। यह आपरेशन सीएचसी के आई सर्जन डाक्टर वीपी सिंह ने किया। इसमें लाभार्थी को निशुल्क उपचार दिया गया। बताया गया है कि इलियास के छह बेटे और दो बेटियां है। वह कृषि यंत्र बनाने की दुकान करते है। इस मजदूरी से वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैै। उसे करीब दो साल से अधिक समय से आंख में मोतियाबिंद था। कम दिखाई देने से परिवार के पालन पोषण में परेशानी आ रही थी। चिकित्सकों ने उसे आपरेशन कराने की सलाह दी। मगर, आर्थिक तंगी के कारण वह अभी तक आपरेशन नहीं करा सका था। आयुष्मान योजना के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने सीएचसी में संपर्क किया। यहां पर उसकी आंख का आपरेशन हो गया। इलियास और उसके बेटे परवेज का कहना है कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना सराहनीय है। इससे गरीब लोग मुफ्त इलाज पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed