फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साप्ताहिक बंदी के दिन खुला बाजार,श्रम अधिकारी ने कई व्यापारीयो की बनाई लिस्ट,

साप्ताहिक बंदी के दिन खुला बाजार,श्रम अधिकारी ने कई व्यापारीयो की बनाई लिस्ट,

Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन खुला बाजार,श्रम अधिकारी ने  कई व्यापारीयो की बनाई लिस्ट,
झिंझाना। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी खुली दुकानों की श्रम अधिकारी ने निरीक्षण करते हुए वीडियोग्राफी कराई।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों को बंद नहीं किया जाता। दुकानों पर काम करने वाले कर्मियों को अवकाश नहीं मिल पाता। उन्होंने अफसरों से भी इसकी शिकायत की थी। सुबह के समय श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने टीम के साथ पहुंचकर कस्बे में खुली दुकानों की वीडियोग्राफी शुरू करा दी। खुली दुकानों के नाम नोट कर किए गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष आशीष मित्तल ने सभी व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की, लेकिन इसका भी खास असर नहीं हुआ। मित्तल का कहना है कि बंदी के दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने चाहिए, जो नहीं करेगा तो अधिकारी उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। व्यापार मंडल उनकी कोई मदद नहीं करेगा। श्रम विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed