फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रूट डायवर्जन से शामली होकर दिल्ली- देहरादून की चलाई 60 रोडवेज बसें

रूट डायवर्जन से शामली होकर दिल्ली- देहरादून की चलाई 60 रोडवेज बसें

Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रूट डायवर्जन से  शामली होकर  दिल्ली- देहरादून की चलाई 60 रोडवेज बसें
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने से दिल्ली-शामली वाया सहारनपुर की सेवाओं में विस्तार होने से यात्रियों को लाभ मिला है। रूट डायवर्जन होने से दिल्ली-देहरादून एनएच-58 की 50-60 रोडवेज बसों को शामली सहारनपुुर होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुुर मार्ग एक मात्र है, जो हरिद्वार कांवड़ यात्रा से अछूता है। जिसमें लोनी, बड़ौत, शामली, सहारनपुर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की 100 से ज्यादा बसों का संचालन होता है। कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग शिवरात्रि से तीन दिन पूर्व बागपत जिले में प्रभावित होता है। इस साल दिल्ली-देहरादून एनएच 58 पर देहरादून को संचालन होने वाली सहारनपुर, छुटमुलपुर डिपो व उत्तराखंड की 58-60 रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली से शामली, सहारनपुर से देहरादून होकर किया जा रहा है। शामली रोडवेज बस अड्डा अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने से शामली रोडवेज डिपो के तहत संचालन होने वाली ज्यादातर अनुबंधित बसों को दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर चलाया जा रहा है। शामली रोडवेज बस अड्डे से संचालन होने वाली 22 बसों की प्रतिदिन 3.25 लाख रुपये से घटकर 2.50 लाख रुपये प्रतिदिन रह गई है।
विज्ञापन


पानीपत डिपो ने हरिद्वार के लिए चलाई 35 बसें
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा ने शामली होकर हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों का विस्तार किया गया है। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही पानीपत से शामली होकर हरिद्वार के लिए 35 बसों का संचालन किया गया है। पानीपत रोडवेज डिपो की ओर पानीपत से हरिद्वार होकर 20 रोडवेज बसों का हरिद्वार के लिए प्रतिदिन संचालन किया जा रहा था। 28 जुलाई से श्रावण का महीना शुरू हो जाने से हरिद्वार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो जाने के बाद हरिद्वार के लिए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 35 रोडवेज बसों का संचालन किया है। पानीपत रोडवेज डिपो के महा प्रबंधक रामकुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पानीपत डिपो से प्रतिदिन 35 रोडवेज डिपो का संचालन किया जा रहा है। सभी रोडवेज बसों में हरिद्वार की सवारियों को प्रमुखता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरान हो गया प्राइवेट बसों का मुजफ्फरनगर बस अड्डा
शामली। पानीपत खटीमा मार्ग पर प्राईवेट और रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट हो जाने के बाद यह मार्ग कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया हैं। कैराना से शामली और मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बसों का रूट डायवर्ट हो जाने से शहर के बीच मुजफ्फरनगर बस अड्डा वीरान हो गया है। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि मुजफ्फरनगर से आने रोडवेज बसों का संचालन जानसठ, खतौली, बुढ़ाना से शामली होरहा है, रोडवेज बसे कई घंटो में घूमकर आ रही है। रूट डायवर्जन से बचने के लिए शामली रोडवेज डिपो की बसों को दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed