{"_id":"5b44fd294f1c1bc1248b59ef","slug":"151531247913-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण बढ़ाएं, पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण बढ़ाएं, पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें- डीएम
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहयोग जरूरी है। इसीलिए पौधरोपण में जन सहभागिता करते हुए इसे अभियान बनाया जाए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल बंद किया जाए।
मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट में बैठक के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पॉलीथिन के इस्तेमाल को पूर्णत: बंद करने के लिए शासन ने निर्देश दिया है। 15 जुलाई के बाद दुकानों, होटल तथा फैक्ट्रियों में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होगा, सिर्फ दूध और दवा जैसे जनहित वाले कार्यों में ही पॉलीथिन का प्रयोग हो सकेगा। पॉलीथिन के प्रयोग पर सख्ती से पाबंदी लगाने के लिए नगर निकायों की टीम का सहयोग लिया जाए। लोगों को जागरूक करें कि पॉलीथिन का प्रयोग करने से पर्यावरण को खतरा है तथा नाले नालियां जाम होने पर जलभराव की समस्या भी होती है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने सरकारी कार्यालय में भी पॉलीथिन के प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में नौ करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जनपद शामली में 3,23,400 पौधे लगाने है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करें। ग्राम पंचायत स्तर पर भी इसमें सहयोग लिया जाए, ताकि पौधरोपण का निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम दुष्यंत मौर्य, जिला वनाधिकारी सूरज पाल और तहसीलदार अभयराज पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।