{"_id":"5b367dc24f1c1bca228b8288","slug":"151530297794-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत बनाएगा रिसोर्स सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत बनाएगा रिसोर्स सेंटर
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत बनाएगा रिसोर्स सेंटर
शामली। निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय पर जिला पंचायत की ओर से रिसोर्स सेंटर बनाया जाएगा, जिसके निर्माण पर दो करोड़ आठ लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने इसकी स्वीकृति के साथ ही प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ 20 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
गोहरनी गांव के पास कलक्ट्रेट मुख्यालय का निर्माण चल रहा है। उसी परिसर में जिला पंचायत भवन बनना है। जिला पंचायत भवन के लिए भूमि का आवंटन हो चुका है, जिसके लिए जिला पंचायत की तरफ से 20 लाख 77 रुपये जमा कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत भवन के सामने ही रिसोर्स सेंटर (बहुउद्देश्यीय भवन) का निर्माण भी कराया जाएगा। शुक्रवार को जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी मुकेश जैन, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल और जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार अत्री ने अपर जिलाधिकारी केबी सिंह से रिसोर्स सेंटर के प्रोजेक्ट पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शासन ने बहुउद्देश्यीय भवन के लिए दो करोड़ 8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है, जिसमें से एक करोड़ 20 लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। रिसोर्स सेंटर का नक्शा तैयार करा लिया गया है। जल्दी ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिसोर्स सेंटर कई मायने में लाभदायक होगा। किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग और बैठक के रूप में उसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।