{"_id":"5b09b05b4f1c1ba36e8b4cab","slug":"151527361627-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कैराना हारी तो पाकिस्तान में मनेगी दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कैराना हारी तो पाकिस्तान में मनेगी दीवाली
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कैराना में हारी तो पाकिस्तान में मनेगी दिवाली
भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोजनी अग्रवाल ने दिया बयान
अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना (मुजफ्फरनगर)।, 26 मई
कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चौसाना में पहुंची मेरठ से विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा कैराना में हारी तो पाकिस्तान में दिवाली मनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
लोकसभा उपचुनाव प्रचार शनिवार को पांच बजे थम गया। इससे पहले बीजेपी की विधान परिषद सदस्य ने ऊन सहित कई गांवों में जनसभाएं की। इस दौरान सरोजनी अग्रवाल ने ऊन में दिनेश गोयल के आवास पर पहुंची। सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने से बदमाशों को आतंक खत्म हो गया है। व्यापारी वर्ग हो या आमजन, महिलाएं हो या किसान सब अपने आपको को सुरक्षित महसूस करते हैं। भाजपा की उपचुनाव में प्रत्याशी मृगांका सिंह का इतिहास शिक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मृगंाका सिंह को अधिक से अधिक संख्या में वोट कर कैराना को कश्मीर बनाने से बचाने की अपील की गई। अग्रवाल ने कहा कि भगवान ना करेें अगर मृगांका सिह कैराना चुनाव हारती हैं, तो पाकिस्तान में दिवाली मनेगी। सरोजनी अग्रवाल ने ऊन के साथ दथेडा में विजय सिंघल के आवास पर जनसभा को संबोधित किया। चौसाना में अग्रवाल धर्मशाला पर सभा करने पहुंची अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने बैंक की समस्या को उनके सामने रखा और बिडौली खोडसमा मार्ग को जल्द बनाए जाने की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजेश मित्तल, दिनेश गोयल, राहुल, राजेंद्र मलिक, नरेंद्र यादव, राजेश मित्तल चौसाना, विजय सिंघल, रामपाल प्रधान दथेडा,अनिल दथेडा ,गुल्लू,डॉ अनिल आदि मौजूद रहे।