फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते है जनपद के टॉपर्स

इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते है जनपद के टॉपर्स

Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते है जनपद के टॉपर्स
शामली। सीबीएसई इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया है। जब जनपद के टॉपर्स से उनके सपनों के बारे में पूछा तो किसी ने इंजीनियर तो किसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की बात कही। सभी टॉपर्स अब अपना-अपना कैरियर बनाने के लिए दिल्ली और राजस्थान का रुक करेंगे।
विज्ञापन

रिजल्ट के बाद जनपद के टॉपर्स से उनके सपनों को लेकर बातचीत की गई। जिसमें विज्ञान वर्ग में सिल्वर बेल्स स्कूल शामली की जिला टॉपर बनी चेष्टा मित्तल ने 98 प्रतिशत के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनना है। अब वह आईआईटी की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा के लिए जाएगी। उन्होंने यह सफलता चार से पांच घंटे की मेहनत से पाई है। उनके पिता मनोज कुमार मित्तल शामली शुगर मिल में केमिस्ट के पद पर तैनात है। जबकि माता भावना लखीमपुर खीरी जनपद में शिक्षिका है। छोटी बहन नंदनी आईएसई में कक्षा 10 पास की है। छोटा भाई अर्थव व वेदांश भी छोटी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिजनों को दिया। छात्रा ने कक्षा 10 में शहर के सेंट फ्रांसउिस स्कूूल में आईसीएसई से 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रीजनल टॉपर रही है।
विज्ञापन

वहीं कॉमर्स वर्ग में सिल्वर बेल्स स्कूल के शोभित बंसल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना है। वह शहर के दयानंदनगर में निवासी है। छात्र का कहना है कि उनका सपना कक्षा छह से ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है। अब सीए की पढ़ाई दिल्ली से करेगा। उनके पिता संजय बंसल जूता व्यापारी है। माता पूूजा गृहणी है। बड़ी बहन वैशाली भी चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वहीं छोटी बहन साक्षी बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने यह सफलता आठ घंटे और ट्यूशन कर पाई है। उधर, विज्ञान वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के ऋषभ जैन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। छात्र ने अपना सपना इंजीनियर बताया। छात्र ने आईआईटी की प्री परीक्षा पास कर ली है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज से बी-टेक की पढ़ाई करेगा। उन्होंने यह सफलता 7 से 8 घंटे प्रतिदिन पढ़कर प्राप्त की है। इंजीनियर के साथ साथ वह बिलगेट्स और मुकेश अंबानी की तरह एक बड़ा बिजनेस मैन भी बनना चाहता है। जिससे वह अपने माता पिता को अच्छी लाइफ दे सकें। छात्र का पिता प्रदीप जैन फाइनेंसर है। माता पूनम गृहणी है। छोटी बहन वंशिका कक्षा 10 में है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed