फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उच्च शिक्षा मंच का बेमियादी धरना व क्रमिक अनशन जारी

उच्च शिक्षा मंच का बेमियादी धरना व क्रमिक अनशन जारी

Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंच का बेमियादी धरना व  क्रमिक अनशन जारी
उच्च शिक्षा मंच का बेमियादी धरना
विज्ञापन

शामली। शामली में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से बेमियादी धरना व क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। मंच के वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक बेमियादी धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
रविवार को शहर के सुभाष चौक पर शामली में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विचार मंच की ओर से बेमियादी धरना 17वें दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर आठवें दिन बलराज मुखिया के नेतृत्व में संजीव श्योरान, राजेंद्र पहलवान, बबलू कश्यप, पंकज कुमार, जयवीर कुड़ाना, कृष्णपाल मलिक बैठे। आर्यसमाज शामली के संरक्षक पूरणचंद आर्य, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने समर्थन दिया। चरण सिंह लिलौन, विनोद शर्मा, ओम सिंह, भारत भूषण राधेश्याम एडवोकेट, बलवीर खंदरावली, हरपाल सिंह आर्य, उपेंद्र टिटौली, कुलदीप पिंडौरा, कंवरपाल ने समर्थन किया। रमेशचंद विश्वकर्मा, सतप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा ने रणनीति बनाई
शामली। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक दस अप्रैल को पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। दस मार्च को होने वाले पैदल मार्च में भारी संख्या मे सपा कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्रीनगर गोशाला रोड पर अभिमन्यु उपाध्याय एडवोकेट के आवास पर सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दस अप्रैल को पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि दस अप्रैल का पैदल मार्च किसानों, गरीब- मजदूरों की बिजली दरों में वृद्धि, महंगाई, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान व भ्रष्टाचार आदि समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि सपा कार्यकर्ता दस अप्रैल को सुबह 10 बजे शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में इकट्ठा होंगे। वहां से सपा कार्यकर्ता शहर के मुख्य मार्ग से होकर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। बैठक मे विपिन पुंडीर, महेश उपाध्याय, प्रदीप बेनीवाल, अनिल सैनी विरेंद्र प्रजापति, इरफान अली, विजेंद्र कश्यप, सतवीर पाल, देवेंद्र, मोहित नामदेव, अशोक उपाध्याय, राजेंद्र कश्यप, लोकेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed