{"_id":"5ab943f64f1c1b2b618b5bff","slug":"151522090998-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
आरके पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में देशभक्ति व अन्य गीतों के साथ धूम मचाई। कार्यक्रम अधिकारी ने पिछले सात दिनों में की गई गतिविधियों के विजेताओं के नाम घोषित करते हुए उन्हें ऐसे ही समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को शहर के प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे आरके कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। शुभारंभ चिकित्सालय प्रभारी रामदत्त शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना की। डॉ. रामदत्त शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान की गई गतिविधियों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करते हुए ऐसे ही समाज सेवा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी ने सात दिनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विजेताओं की सूची घोषित कर ऐसे ही समाज सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ. ओमकार सिंह ने सभी को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़कर शिक्षकों और माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. आरपी सिंह, अजय कुमार, डॉ. प्रवीन, डॉ. सतेंद्र सिंह, लोकेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।