{"_id":"5aac06b94f1c1bc3758b5d59","slug":"151521223353-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन के लिए उद्यमियों से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन के लिए उद्यमियों से मांगे आवेदन
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला उद्योग केंद्र एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि 25 करोड़ से ऊपर का निवेश करने के इच्छुक उद्यमी अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट और आवश्यक प्रपत्रों के साथ 21 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए थे। वहीं, प्रदेश सरकार ने भी नई उद्योग नीति के तहत उद्यमों को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई है। इसके लिए उद्यमियों को आवेदन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऐसे उद्यमी आवेदन कर सकते हैं, जो 25 करोड़ से ऊपर का निवेश करने के इच्छुक हों और यूनिक उत्पाद (जिले का पहला उत्पाद) का उत्पादन करते हों। आवेदन में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रथम माल बिक्री प्रमाण पत्र, उद्योग विभाग में पंजीकरण आदि के साथ प्रस्तुत करना होगा। जिले से अभी तक मैसर्स शामली स्टील प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स कैरियर व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड पानीपत रोड शामली का आवेदन प्राप्त हुआ है।
आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे राज्य मंत्री सुरेश राणा
शामली। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा शनिवार को अपराह्न तीन बजे कैराना रोड स्थित होटल में ईंट भट्टा निर्माता एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात सात बजे सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, रात आठ बजे कैराना रोड पर गगन गार्डन में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार सेवा परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।