फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होली पर रोडवेज-प्राइवेट बसों में उमडी सवारियां की भीड़

होली पर रोडवेज-प्राइवेट बसों में उमडी सवारियां की भीड़

Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
होली पर  रोडवेज-प्राइवेट  बसों में उमडी सवारियां की भीड़
होली पर रोडवेज और प्राइवेट बसों में उमड़ी सवारियां
विज्ञापन

शामली। होली के दिन ट्रेनों-रोडवेज और प्राइवेट बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार को दुल्हेड़ी के दिन दोपहर तक रोडवेज और प्राइवेट बसों का संचालन बंद रहेगा। दोपहर तीन बजे के बाद यूपी रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा।
बृहस्पतिवार को होली के दिन सुबह से रोडवेज- प्राइवेट बस अड्डों पर सवारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई त्योहार पर अपने घर पहुंचना चाहता था। सवारियों की भीड़ को देखते हुए एक बार रोडवेज बसें कम पड़ गई। शामली से मेरठ, शामली से दिल्ली, शामली से सहारनपुर, शामली, बुढ़ाना खतौली, शामली से पानीपत, शामली से करनाल, शामली से मुजफ्फरनगर के लिए अच्छी खासी सवारियां निकली। सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली-मेेरठ, पानीपत, सहारनपुर के अच्छी खासी भीड़ रोडवेज बसों में रही। शामली रोडवेज डिपो के स्टेेशन स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि होली प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले 24 घंटो में छह हजार किमी के स्थान पर 7400 किमी दूूूूरी तय करके पहुंची है। उन्होंने बताया कि शामली डिपो की बीस रोडवेज बसों की प्रतिदिन दो लाख 40 हजार रुपये की आय रहती थी। होली प्रोत्साहन योजना के तहत बृहस्पतिवार को पिछले 24 घंटे की तीन लाख 10 हजार रुपये की आय पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 25 से लेकर 30 प्रतिशत आय की बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दुल्हेंडी के दिन दोपहर तक रोडवेज बस सेवाएं बंद रहेगी। दोपहर तीन बजे के बाद शामली से दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर , सहारनपुर के लिए रोडवेज बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

लखनऊ एसी बस में कम निकली सवारियां
शामली। शामली से लखनऊ जाने वाली एसी रोडवेज बस होली के दिन नाम मात्र की आनलाइन बुुकिंग हुुई, जबकि 60 सीटर रोडवेज एसी बस में होली से एक दिन पूर्व टिकटों की 41 आनलाइन बुकिंग हुई थी। बृहस्पतिवार को शामली से लखनऊ एसी बस में आठ दस आनलाइन बुकिंग हुई, चार पांच सवारियां बिना आनलाइन सवारियां बस में रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed