{"_id":"5a8b19be4f1c1bd04b8b68e3","slug":"151519065534-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सड़कों से हटवाया अतिक्रमण
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद।
कस्बे मेें पुलिस टीम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें सड़कों के किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया।
सोमवार को कस्बे में पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने नए बस स्टैंड, दिल्ली सहारनपुर रोड हाईवे पर गलत तरीके से खड़े वाहनों तथा ठेली वालों को हटवाते हुए सही स्थान पर पीछे की ओर खड़ा करवाया। क्योंकि पिछले दो दिनों से शादी समारोह होने के कारण वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जिससे बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। कस्बे के अशोक, दीपक, असलम, नसीर, विनोद, साजिद मलिक आदि ने उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी से इसी तरह कस्बे के मैन बाजार से भी अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। जिससे बाजार में भी आने जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।