{"_id":"5a8b19bd4f1c1bc83b8b7c4e","slug":"151519065533-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के मामले में कोर्ट में पेश किया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी के मामले में कोर्ट में पेश किया गया आरोपी
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)।
मैनपुरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हनी को मैनपुरी जिले की पुलिस ने कैराना स्थित कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट में उसके खिलाफ रंगदारी का मामला विचाराधीन है।
गढ़ीपुख्ता निवासी हनी को सोमवार दोपहर पुलिस अभिरक्षा में कैराना कोर्ट लाया गया। इस दौरान कचहरी परिसर में पुलिस सतर्क रही। हनी के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे पेशी के लिए लाया गया। पेशी कराने के बाद पुलिसकर्मी उसको वापस मैनपुरी ले गए। गौरतलब है कि विगत एक जनवरी 2017 को मैनपुरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह चौहान की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था, जबकि हनी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से हनी मैनपुरी जेल में बंद है।