{"_id":"5a7de36d4f1c1bef7b8b6558","slug":"151518199661-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में करें चार थानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में करें चार थानों का निरीक्षण
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एसपी ने जिले के सभी सीओ को निर्देश दिया है कि तीन दिन के भीतर अपने अपने क्षेत्र के एक थाने का वार्षिक निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि थाना परिसर में साफ सफाई, शौचालय की व्यवस्था ठीक रखें और आगंतुक को पेयजल की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी सीओ को निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के एक थाने का वार्षिक निरीक्षण करें, जिसमें मालखाना, कार्यालय, अभिलेखों का रख-रखाव, बंदी हवालात, शस्त्रागार और अन्य व्यवस्थाओं को ठीक से जांच लें। वार्षिक निरीक्षण की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर एसपी कार्यालय भेजनी होगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि थाना परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए, आगंतुक के बैठने की उचित व्यवस्था हो तथा उनकी समस्या का समाधान भी ठीक से होना चाहिए।
- मेरठ में आज मीटिंग लेंगे डीजीपी
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह शनिवार को मेरठ में रहेंगे। इस दौरान वह मेरठ और सहारनपुर परिक्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और अपराध पर अंकुश लगाने, वांछितों की धरपकड़ करने, समाज में भय व्याप्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सहित पुलिस की तरफ से चलाए गए गिरफ्तारी अभियानों की समीक्षा करेंगे। इसके चलते शामली जिले के पुलिस अधिकारी भी डीजीपी की बैठक में शामिल होने के लिए अभिलेखों को पूर्ण कराने में जुटे रहे।