{"_id":"5a7c9d004f1c1ba4268b95ee","slug":"151518116096-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को वितरित की जर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को वितरित की जर्सी
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को जर्सी बांटी
कैराना (शामली)। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से विभागीय अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को जर्सी बांटी गई। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बुच्चाखेड़ी प्राथमिक विद्यालय नं-2, जूनियर हाईस्कूल व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय पंजीठ में शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गई जर्सी का वितरण किया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जर्सी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने कहा कि जीवन में परिश्रम ही काम आता है। बच्चे जितना परिश्रम करके पढ़ाई करेंगे, उतना उन्हें उसका फल मिलेगा। वह सभी एक दिन पढ़ लिखकर ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जर्सी मिलने के पश्चात बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर एबीआरसी प्रवीण शर्मा, शुगर मिल चेयरमैन बिजेंद्र कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह, एनपीआरसी हारून चौहान, प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह, ब्रिजेश गुप्ता, गणपत, रामकुमार, नाजिम, धर्मपाल, प्रदीप, शैलेंद्र, पीयूष, कविता, राजरानी, प्रीति, बेबी आदि मौजूद रहे।