{"_id":"5a7615954f1c1ba2268b8331","slug":"151517688213-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने मारी युवक को टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने मारी युवक को टक्कर, घायल
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों ने मारी युवक को टक्कर
शामली। गांव बलवा निवासी विशाल किसी काम से शामली आया हुआ था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात जब वह घर लौट रहा था। उसी दौरान एक कार में चालक ने उसकी टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। आरोप है कि कार में चार लोग शराब के नशे में धुत्त थे, जिसके बाद वह फरार हो गए। उधर, घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से देर शाम उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
युवक पर हमला, घायल
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू काजीवाडा निवासी सचिन कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात उसका भाई सतीश घर पर था। उसी दौरान पड़ोस के चार-पांच युवक आए और उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया गया।
घर में घुसकर मारपीट
शामली। मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने घर पर बैठी हुई थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग घर में घुस आए और उसके साथा बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी छह हजार रुपये लूट कर ले गए। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। मोहल्ला मनिहारान निवासी जोनी शनिवार को अपने पड़ोसी वेदप्रकाश से किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में उसका पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।