{"_id":"59c014784f1c1b98688b53a7","slug":"151505760376-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना अस्पताल के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना अस्पताल के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला स्टाफ
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना / शामली।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को कैराना अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी मिली। स्टाफ में भी एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को एसीएमओ डॉक्टर आरके सागर, एसीएमओ डॉक्टर वीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर भानु प्रकाश कैराना अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कैराना अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां एक स्टाफ कर्मचारी अनुपस्थित मिला। अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। शौचालयों में भी गंदगी पाई गई। डॉक्टर आरके सागर ने बताया कि कैराना में एक डॉक्टर विनोद गर्ग तैनात हैं, लेकिन वहां पर डेंटल चेयर नहीं है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने नगरीय अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां भी एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। स्टाफ ने बताया कि वह अक्सर ड्यूटी से गायब रहता है। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डाक्टर सलीम आदि डाक्टर मौजूद रहे।
शामली सीएचसी का भी किया निरीक्षण
दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों ने शामली सीएचसी का भी सोमवार की सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी रूम, प्रसव रूम, एक्सरे कक्ष तथा दवाईयों के स्टॉक के बारे में जांच की। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डाक्टर जगमोहन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिली हैं, जिनमें सुधार के लिए संबंधित चिकित्साधीक्षक को कहा गया है। कैराना में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला, जिसका वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
-डाक्टर आरके सागर