{"_id":"599dd0664f1c1b485b8b4878","slug":"151503514726-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई माताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर ब्लाक पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई माताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर ब्लाक पर दिया धरना
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
रसोई माताओं ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर उनका मानदेय न बढ़ाया गया तो सभी अनिश्चितकालीन धरना देंगी।
बुधवार दोपहर क्षेत्र के प्रत्येक गांव से रसोई माता खंड विकास कार्यालय पर पहुंचीं। बताया कि उनका कार्य उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का है। इसके लिए उन्हें केवल एक हजार रुपये प्रति माह मानदेय के रूप में दिया जाता है। जिससे उनके परिवार व उनके सामने जीवन यापन करने में परेशानियां सामने आ रही हैं। मामले में कई बार शासन प्रशासन से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है, मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ। जिससे आक्रोशित रसोई माताओं ने ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के नाम मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर ज्ञापन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार कुरील को दिया। मौके पर इस दौरान ममता, गीता, पिंकी, सीमा, बबली, कविता, ललिता, कमला, निशा, सुनीता, शिब्बा, ममता, आदि रसोई माता मौजूद रहीं।