{"_id":"596a66724f1c1b490f8b475d","slug":"151500145266-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर टीसी देने पर अभिभावकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर टीसी देने पर अभिभावकों ने किया विरोध
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों ने रोष जताया
थानाभवन।
अभिभावकों ने कॉलेज में विद्यार्थियों के टीसी देने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने पर नाराजगी जताई है।
नगर के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल से छात्र भारत, मोहित, मिथिल आदि ने इंटर की परीक्षा पास की है। इनके परिजन परिजन पीयूष, राहुल कुमार, निखिल कुमार गौरव अग्रवाल अपने बच्चों की टीसी लेने गए। आरोप है कि इन लोगों से क्लर्क ने प्रत्येक टीसी के लिए 250 रुपये मांगे। इस पर अभिभावकों ने उसकी रसीद मांगी, जिसे क्लर्क ने देने से मना कर दिया। इस पर कुछ अभिभावकों ने पैसा जमा कर दिया, परंतु कुछ बिना टीसी लिए ही लौट गए। इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि प्राइवेट स्कूल है। सभी कॉलेज पैसा लेते हैं। हम तो बहुत कम ले रहे हैं और कॉलेज ज्यादा ले रहे हैं। अभिभावकों ने कहा कि नियम विरुद्ध वसूली की शिकायत जिलाधिकारी से मिलकर करेंगे।