{"_id":"5ca65443bdec222ffc35a311","slug":"15-workers-absent-on-the-first-day-of-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के पहले दिन 15 कर्मचारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के पहले दिन 15 कर्मचारी गैरहाजिर
Fri, 05 Apr 2019 12:30 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
traning
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लोकसभा चुनाव मतदान के लिए तीन दिवसीय पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन 15 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वाले सभी पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बृहस्पतिवार को भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर नीलामी चबूतरे पर सामान्य प्रेक्षक गोरखनाथ जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। पहले दिन पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय को ट्रेनिंग दी गई। दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियाें की शंकाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने का सभी का दायित्व है। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्मिक/पीठासीन अधिकारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें। निर्वाचन में किसी भी प्रकार की गलती होने पर जवाबदेही होगी। इस दौरान कैराना के विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा ने ईवीएम- वीवीपैट को जोड़ने, वीवीपैट बैटरी स्टेटस की जानकारी दी।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी में शामिल मतदान कार्मिक ने सवाल उठाया कि दिव्यांग को वोट डालने के लिए सहायक मिल जाएगा, मगर मनोरोगी को वोट डालने का सहायक मिलेगा। इस संबंध में ग्राम्य विकास परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने स्पष्ट किया कि मनोरोगी वाले वोटर का मानसिक स्तर कैसा है। यह पीठासीन अधिकारी को अपने विवेक पर निर्णय लेना होगा। चुनाव आयोग की गाइड लाइन में मनोरोगी स्पष्ट नहीं लिखा है।
मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान 15 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जिनमें शबीब, प्रदीप, ममता, प्रतिभा, रामनिवास, शीशपाल, मनोज कुमार, रवि कुमार, ओमकार, सेवकराम, समर, जयप्रकाश, पूजरा, अंकुश ठाकुर, निधि शर्मा, ललित आदि शामिल रहे। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी मतदान कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण के दौरान डीडीओ बलराम कुमार, बीएसए गीता वर्मा, अजय बाबू शर्मा, आशीष कुमार, अमित मलिक आदि उपस्थित रहे।