{"_id":"633c81800dcea82c3d32a06e","slug":"15-players-selected-in-cricket-home-league-shamli-news-mrt608220813","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट होम लीग में 15 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट होम लीग में 15 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
शामली में बीएसएम स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी को सम्मानित करत
- फोटो : SHAMLI
क्रिकेट होम लीग में 15 खिलाड़ियों का चयन
शामली। बीएसएम क्रिकेट एकेडमी शामली में मंगलवार को अंडर 14 क्रिकेट लीग का समापन हुआ ।लीग मैच में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी का बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में जनपद शामली में अंडर 14 क्रिकेट होम लीग का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने रेड, ग्रीन, ब्लू व यलो ने भाग लिया। क्रिकेट लीग का अंतिम मैच रेड और ब्लू टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में रेड टीम ने 233 रन बनाए। टीम ब्लू 40 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उन्होंने बताया कि क्रिकेट लीग के आयोजन का उद्देश्य किसी की हार जीत से नहीं है। लीग मैच से जनपद के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बीएसएम क्रिकेट एकेडमी के कोच नागेंद्र खैवाल ने कहा की इस तरह के मैच होने से शामली के क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी और उन्हें आगे खेलने का अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर रॉकी देशवाल, रजत निर्वाल, पंकज, सनी, दीपक, सादिक, फरमान और रोहित आदि मौजूद रहे।