फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 lakh announced for the renovation of Jaharveer Goga temple

जाहरवीर गोगा मंदिर के जीर्णोद्घार के लिए 15 लाख की घोषणा

Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
15 lakh announced for the renovation of Jaharveer Goga temple
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के गांव आट्टा स्थित प्रसिद्ध लोकदेवता श्री जाहरवीर गोगा के मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को 75वें मेले का आयोजन किया गया। इसमें आस-पास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गोगा के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की तथा मन्नतें मांगीं। मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री जयवंत सैनी व एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने पंद्रह लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस दौरान गांव में दंगल का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सुख शांति व आपसी भाईचारा कायम है। उन्होंने कहा कि गोगा जी छड़ी का बहुत महत्व होता है। छड़ी की साधना नहीं करने से साधक की साधना अधूरी मानी जाती है। जाहरवीर जी छड़ी में निवास करते हैं। सिद्ध छड़ी के संबंध में कहा जाता है कि उस पर नाहर सिंह वीर और सावल सिंह वीर आदि कई वीरों का पहरा रहता है। कहा जाता है कि जब तक गोगा जाहरवीर जी की म्हाड़ी में अथवा उनके जागरण में छड़ी नहीं होती तब तक वहां वीर हाजिर नहीं होते हैं। यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने गांव स्थित जाहरवीर गोगा मंदिर के जीर्णोद्धार लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि गांव में जिन भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उनको जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने गांव में होने वाली दंगल का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि दंगल में हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई पहलवान हिस्सा लेंगे। इस दौरान एमएलसी वीरेंद्र सिंह, निर्वतमान विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, प्रमोद सैनी, नरेश सैनी आदि ने ग्रामीणों को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीला झंडा और प्रसाद चढ़ाकर सुख-शांति की कामना
फोटो
गढीपुख्ता। कस्बा स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर लगने वाले विशाल मेले पर श्रद्धालुओं ने नीला झंडा व प्रसाद चढ़ाकर अपने घर और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मनोकामना की। सुबह छह बजे से देर रात तक गोगा जाहवीर म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं के जयघोष के नारे गूंजते रहे। मेले में आए श्रद्धालुओं ने झूलों और चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने गोगा म्हाडी पर छड़ी चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शनि मंदिर में भी प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद थाने की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने मेले में आए श्रद्धालुओं को हलवे व कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया।

गढ़ीपुख्ता स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी के भगत इंद्रपाल और मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुखमाल सिंह ने बताया कि गढ़ीपुख्ता स्थित जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें शामली के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश, हरियाण, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिनका कस्बेवासी भव्य स्वागत करते हैं। उनके खाने पीने व ठहरने की उचित व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर आशु कश्यप, नवाब कश्यप, कृष्णपाल कश्यप, प्रमोद कश्यप, नीरज कश्यप, दुल्ला कश्यप आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed