फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   15 hostage laborers freed from brick kiln

ईंट भट्ठे से 15 बंधक मजदूरों को मुक्त कराया

Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
15 hostage laborers freed from brick kiln
थानाभवन। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने नोजल गांव के ईंट भट्ठे पर पहुंचकर बंधक बनाए गए 15 मजदूरों को मुक्त कराया। अधिकारियों ने सभी मजदूरों को उनके घर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कुछ लोगों ने एडीएम शामली से शिकायत करते हुए बताया कि वह क्षेत्र के गांव नोजल में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आए थे। वहां पर उनकी मजदूरी 576 रुपये प्रति हजार ईंट पथाई की तय हुई थी, लेकिन मौके पर पहुंचे तो उन्हें खराब मिट्टी मिली। इस पर उन्होंने मजदूरी बढ़ाने की मांग की, लेकिन ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरी बढ़ाने से साफ मनाकर दिया और उन्हें बंधक बना लिया। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम बृजेश कुमार, श्रम आयुक्त अग्रहरि, सीओ अमित सक्सेना सहित पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि भट्ठे पर छह परिवारों के कुल 15 लोग यहां मौजूद मिले हैं। इनमें तीन परिवार कांधला व तीन परिवार बुढ़ाना के हैं। सभी को बंधन मुक्त कराकर उनके घर भेज दिया है। बंधक बनाए गए मजदूरों में वसीम, मनव्वर, हनीफ़, शमीम, सद्दाम, शकील, आदिल कय्यूम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed