फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   योग शिविर में मधुमेह से बचने के बताएं उपाय

योग शिविर में मधुमेह से बचने के बताएं उपाय

Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
योग शिविर में मधुमेह से बचने के बताएं उपाय
शामली।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान की ओर से चले रहे पांच दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि सेंट आरसी प्रधानाचार्य मीनू संगल रहीं।
समारोह मेें योग संस्थान के महामंत्री देशराज ने सभी साधकों को मधुमेह की बीमारी के बारे में बताया। कहा कि हमारे देश में लगभग आठ करोड़ मधुमेह के रोगी है। जो अपनी गलत जीवन शैली के कारण इसकी चपेट में आ रहे है। यह कोई रोग नहीं है, सिर्फ गलत खानपान ने इसे रोग बना दिया है। पहले व्यक्ति कम खाते और मेहनत ज्यादा करते थे, लेकिन आज के लोग खाते ज्यादा और मेहनत बिल्कुल नहीं करते है। जिस कारण मधुमेह की चपेट में आ रहे है। शाम को हल्का भोजन करे।

उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी को दिल के रोग संबंधी क्रियाएं कराते हुए स्वस्थ रहने और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मीनू संगल ने भी महिला गोष्ठी में महिलाओं को योग के प्रति ध्यान देेने की सलाह दी। संचालन अशोक कोरियर व तरुण जैन ने किया। इस दौरान सहारनपुर, मेरठ, बड़ौत, कैराना व थानाभवन से संस्थान के अधिकारी व जिले के सभी केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed