फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1491 council teachers will become room inspectors in UP board exam

बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के 1491 शिक्षक बनेंगे कक्ष निरीक्षक

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
1491 council teachers will become room inspectors in UP board exam
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 1491 शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से माध्यमिक विद्यालयों के 849 व बेसिक के 1491 शिक्षकों का डाटा बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड से ऑनलाइन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का डाटा बोर्ड को भेजा गया है। इस बार बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने का निर्णय लिया है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी। बोर्ड परीक्षा की जरूरत को पूरी करने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के 849 शिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग के 1491 शिक्षकों का डाटा बोर्ड को भेज दिया गया है। बोर्ड से ही ऑनलाइन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार एक कक्ष में अधिकतम 30 विद्यार्थी बैठ सकेंगे। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उन्हीं शिक्षकों में से चार से पांच शिक्षक सचल दल और अवमोचक रहेंगे। सभी केंद्रों पर सचल दल व अवमोचक नियुक्त किए जा चुके हैं। कंट्रोल रूम में एक शिफ्ट में दो शिक्षक और एक लिपिक की तैनाती रहेगी। डीआईओएस ने बताया कि कंट्रोल रूम से विद्यालयों को ऑनलाइन जोड़े जाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण आज
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे विकास भवन में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और राजकीय विद्यालयों के कक्ष निरीक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed