{"_id":"6326144b3c7d6a4dcc409123","slug":"149-complaints-came-in-committee-level-speculative-demonstration-fair-shamli-news-mrt605717446","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में 149 शिकायतें आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में 149 शिकायतें आई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नए पेराई सत्र के मद्देनजर तीनों समितियों में दस दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला शनिवार से से शुरु हो गया। पहले दिन किसानों की 149 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनमें सबसे ज्यादा गन्ना रकबे में पौधा और पेडी की आई
शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में 14 काउंटरों पर 26 गन्ना समिति के कर्मचारी और गन्ना पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई। मेले में गन्ना क्षेत्रफल, योग्य कृषि भूमि, बुग्गी और ट्रॉली के बदलाव, सट्टा आधार कार्ड में संशोधन, भूमि में गन्ना रकबा बढ़ाने, मोबाइल आदि की शिकायतें प्राप्त हुई। सबसे ज्यादा शिकायतें गन्ना रकबा में पौधा और पेडी बढ़ाने और कम करने रही। समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ला ने बताया कि पहले दिन 77 शिकायतें प्राप्त हुई है।
डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली में 77, ऊन में 22 और थानाभवन में 50 शिकायतें मिली हैं। शामली समिति में 14, ऊन में 11 और थानाभवन में 13 काउंटर लगाए गए। उन्होंने बताया कि नए पेराई सत्रमें सभी किसान सर्वेक्षण के समय प्राप्त सर्वे स्लिप से अपने गन्ना क्षेत्रफल व सट्टा, गाटा संख्या, मोबाइल नंबर आदि जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। बेसिक कोटा, प्री कैलैंडर का वितरण कराया जा चुका है। जिसका स्वयं मिलान कर लें, जिससे पेराई सत्र में किसी भी समस्या से बचा जा सके। समितियों पर आयोजित मेले में किसान प्रार्थना पत्र देकर अपनी आपत्ति निस्तारित करा लें।
विज्ञापन
नए पेराई सत्र में प्रत्येक माह में एक बार ही संशोधन अनुमन्य होगा। सहकारी गन्ना समितियों में किसान 30 सितंबर तक सदस्य बन सकते हैं। 30 सितंबर तक ही उपज बढ़ोतरी की रसीद कटवा सकते हैं। समितियों में कृषक समाधान के नाम से अलग से काउंटर खोला गया है। वह ऑनलाइन सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन घोषणापत्र भी स्वयं भर सकते हैं। यदि कृषक घोषणापत्र नहीं भरता है तो आगामी पेराई सत्र में सट्टा संचालित नहीं होगा।