{"_id":"5cd07d28bdec2206ff5a57a4","slug":"141557167400-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की गुहार, दोबारा परीक्षा कराई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की गुहार, दोबारा परीक्षा कराई जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष के कुछ छात्रों को परीक्षा के दौरान पुराने कोर्स का प्रश्नपत्र देेने के मामले में मंगलवार को पीड़ित छात्रों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया। मांग की कि इस प्रकरण की जांच कराकर दोबारा परीक्षा कराई जाएं।
मंगलवार को विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र शहजाद, फरहान, दानिश, शाकिर, जाबिर, आसिफ व हाशिम निवासी कैराना ने एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार को प्रथम पारी में बिजनेस रेगुलरटी फ्रेमवर्क की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने उन्हें पुराने कोर्स का प्रश्नपत्र दे दिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद उन्हें पता चला कि इस वर्ष पढ़ाए जाने वाले कोर्स का प्रश्नपत्र नहीं था। इस कारण उनका भविष्य खराब हो सकता है। छात्रों ने एसडीएम को कहा कि प्रश्नपत्र पुराने कोर्स का दिए जाने की जांच कराई जाएं और उनकी परीक्षा दोबारा करायी जाएं। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि मामले में प्राचार्य चमन लाल से बात की। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस मामले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया है। छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।