फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाकियू का 30 अक्तूबर को प्रदेश व्यापी चक्का जाम

भाकियू का 30 अक्तूबर को प्रदेश व्यापी चक्का जाम

Sun, 28 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाकियू का 30 अक्तूबर को प्रदेश व्यापी चक्का जाम
भाकियू का 30 अक्तूबर को प्रदेश यापी चक्का जाम
विज्ञापन

शामली। वार्ता विफल होने के बाद कलक्ट्रेट में भाकियू का बेमियादी धरना शुरू हो गया है। भाकियू की प्रांतीय कार्यकारिणी ने 29 अक्तूबर तक कलक्ट्रेट में धरना जारी रखने व 30 अक्तूबर को शहर के गुरुद्वारे तिराहे पर भाकियू का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने बताया कि जिले की चीनी मिल चलाए जाने व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर जिला प्रशासन की ओर से वार्ता विफल हो गई है। भाकियू की प्रांतीय कार्यकारिणी ने 29 अक्तूबर तक कलक्ट्रेट में जारी रखने व 30 अक्तूबर को शहर के गुरुद्वारे तिराहे पर भाकियू का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।

किसानों ने मांगा 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य
शामली। कुड़ाना गांव में किसान यूनियन की बैठक में किसानों ने चीनी मिल न चलाए जाने व बकाया गन्ना भुुगतान न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। किसानों ने नए पेराई सत्र के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिए जाने की मांग की है। बैठक में कहा कि यदि जिला प्रशासन ने 28 अक्तूबर को गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया, तो 29 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में किसान भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक में सचिन कौशिक, श्रीपाल सिंह, डॉक्टर प्रमोद, रविंद्र सिंह, मेनपाल कश्यप, बाबूराम, कंवरपाल, सजीव चौधरी लिलौन, भारत, अशोक, रमेश, वीरपाल सिंह, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed