{"_id":"5b8596ea42c792466408d16d","slug":"141535481578-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जल भराव से लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जल भराव से लोगों को हुई परेशानी
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
शामली। मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर के समय आकाश में बादल छा जाने के बाद झमाझम बारिश होने से शहर के कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिनों से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मंगलवार को सुुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। आठ बजे के बाद मौसम में हलकी धूप रही। दोपहर आते -आते आकाश में बादल छा गए। झमाझम बारिश होने से शहर के फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, मिल रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड, ब्लाक रोड, रेलपार रोड, माजरा रोड पर जगह जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से गन्ना, धान, ज्वार की फसल को भारी लाभ पहुंचा है नौ किमी की वेग से हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। उधर, पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अबुंज कुमार ने बताया कि दोपहर के समय 50एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार से लेकर रविवार तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। बूंदाबांदी जारी रहने से मौसम ठंडा रहेगा।