{"_id":"5b7daee742c7924658643ad6","slug":"141534963431-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कॉलेज समय से पहले करें पंजीकरण का डाटा अपलोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कॉलेज समय से पहले करें पंजीकरण का डाटा अपलोड़
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कक्षा-9 और 11 में पंजीकरण का डाटा अपलोड करने के केवल तीन दिन शेष रह गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कराने व उनका विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा आवेदन भरवाने के बाद अब कक्षा नौ और 11 वीं के अग्रिम पंजीकरण की कार्रवाई चल रही है। जिसमें सभी प्रधानाचार्यों को अपने अपने कॉलेज के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण शुल्क कोषागार में जमा कराने और उनका विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। जिसके बाद पंजीकरण डाटा में भरी गई जानकारी में खामियां मिलने पर संशोधन का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को जारी आदेश के समय से पूर्व पंजीकरण शुल्क व विवरण विभागीय पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए है। ताकि अंतिम तिथि को बैंकों एवं कंप्यूटर केंद्र पर होने वाली भीड़ एवं सरवर आदि की तकनीकि खराबी से बचा जा सके।