{"_id":"5b16d4dd4f1c1bb06e8b660b","slug":"141528222941-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिद्धार्थ प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिद्धार्थ प्रथम
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। क्षेत्रीय वन विभाग ऊन की पहल पर शामली इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बीटीसी के छात्र सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि झिंझाना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नौशाद और क्षेत्रीय वन विभाग के अधिकारी योगेश शर्मा रहे। प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि वन विभाग की पहल पर महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बीटीसी और डीएलएड विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। निर्णायाक मंडल में गौतम कश्यप और शिप्रा कौशिक रहे। प्रतियोगिता का विषय पॉलीथिन मुक्त हमारा शहर रहा । इस विषय पर प्रतिभाग लेने वाले 10 विद्यार्थियों में से सिद्धार्थ कुमार ने 96.5 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 96 अंक के साथ लवी दूसरे और 91.5 अंक के साथ अमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। ज्योति ने सुंदर कविता का वाचन किया और अनुज कुमार ने गांधी के सपनों का भारत नामक गीत सुनाया। नगरपालिका अध्यक्ष नौशाद ने विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफियां प्रदान की। मौके पर वन विभाग के दरोगा फिरोज आलम, सर्वोत्तम कुमार, वन रक्षक सोनू, सुनील, जोगिंद्र, प्रमोद चौहान, मोनू शर्मा, विनय शर्मा, शिप्रा कौशिक आदि मौजूद रहे।