{"_id":"5ae366ae4f1c1b9e098b6e8c","slug":"141524852398-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का दिया संदेश
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल और शहर की सड़कों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जादूगर सम्राट ने सभी का मनोरंजन कर सड़क सुरक्षा और जीवन सुरक्षा का संदेश दिया।
शुक्रवार को एआरटीओ मुंशीलाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्कॉटिश स्कूल और शहर की नाला पटरी स्थित भगतजी स्वीट्स के पास जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें जादूगर सम्राट ने लोगों और बच्चों का मनोरंजन किया। वहीं सभी को वाहन चलाते समय जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से वाहन चलाते समय फोन पर बात न करना, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति न बैठाने, रेलवे फाटक पर जल्दबाजी न करना, शराब पीकर वाहन न चलाने, सड़क पार करने के लिए सही तरीका अपनाने, हेलमेट लगाकर और सीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाने, संकेत न मिलने तक वाहन को ओवरटेक न करने, आगे चलने वाले वाहन से दूरी बनाकर रखने, बत्ती का ध्यान रखने, मुड़ते वक्त सही संकेत देने, गोल चक्कर पर धीरे चलने और उचित तरीके से वाहन चलाने के साथ ही किराया वाले वाहन चालकों को निर्धारित सीट से अधिक सवारी न बैठाने की अपील की। उन्होंने सभी को समझाया कि जीवन बहुत ही अनमोल है। कोई भी यातायात नियमों की अवहेलना न करें। जिंदगी की डोर लंबी चलानी है तो सभी को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।