फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर तैयारियां

महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर तैयारियां

Mon, 26 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर तैयारियां
शामली।
विज्ञापन

झिंझाना में महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं।
रविवार को शामली में श्रीपाल विहार निवासी संजीव कश्यप के आवास पर बैठक हुई, जिसमें चरथावल से विधायक विजय कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती समारोह ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को झिंझाना में होने वाले समारोह में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गौतमबुद्धनगर से विधायक पंकज सिंह सहित विभिन्न नेता शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि समारोह के लिए झिंझाना से बिजेंद्र कश्यप, सोनू प्रधान, राज बहादुर, प्रवीण कश्यप, मोहर सिंह, राजवीर कश्यप, रामकरण कश्यप, बाबूराम कश्यप, ओमकार मास्टरजी, मांगेराम कश्यप, राजेंद्र कश्यप, धर्मवीर कश्यप, रतन सिंह कश्यप, चैनपाल कश्यप आदि ने ब्लाक ऊन, कैराना और थानाभवन के गांव दर गांव जनसंपर्क किया है।


पांच को मनाया जाएगा महर्षि कश्यप जन्मोत्सव
शामली। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप विकास मंच के संरक्षक किरणपाल कश्यप ने बताया कि पांच अप्रैल को शामली में भैंसवाल रोड स्थित वेदांश बैंक्वेट हाल में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उसके लिए गांव रघुनाथपुर, बाबरी, कैडी, सोंता रसूलपुर, देवीपुरा, हिंड, उस्मानपुर, नौजली, मादलपुर, धनेना, सिलावर, बनत, गोहरनी आदि गांव में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान नीटू कश्यप, पवन सेहंटा, सुरेंद्र कुडाना, वेदपाल, कृष्णपाल कश्यप, राजपाल कश्यप, रगबीर सिंह लपराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed