फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूरे दिन किया इंतजार, नहीं हो सकी दुकानों की नीलामी

पूरे दिन किया इंतजार, नहीं हो सकी दुकानों की नीलामी

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूरे दिन किया इंतजार, नहीं हो सकी दुकानों की नीलामी
पूरे दिन किया इंतजार, नहीं हो सकी दुकानों की नीलामी
विज्ञापन

शामली। शराब की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी के लिए आवेदक पूरे दिन इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर की गड़बड़ी के कारण नीलामी नहीं हो सकी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि रात नौ बजे सर्वर ठीक होने का भरोसा मिला है, साइट खुलने पर नीलामी कराई जाएगी।
आबकारी विभाग की ओर से होने वाली शराब की दुकानों की नीलामी के लिए ही लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव डॉक्टर राजशेखर भी बृहस्पतिवार को शामली पहुंचे। पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट ऑनलाइन नीलामी प्रारंभ होनी थी, जिसके लिए बड़ी स्क्रीन लगवाई गई थी तथा उसके सामने आवेदकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराई गई थी। निर्धारित समय से पहले ही आवेदन करने वाले कलक्ट्रेट पहुंचने प्रारंभ हो गए थे। इसके बाद लगातार इंतजार करते रहने के बावजूद शराब की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी शुरूनहीं हो सकी। आवेदन करने वालों को वहां बैठकर निराशा हाथ लगी। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पारदर्शिता से दुकानों की नीलामी के लिए ही ऑनलाइन व्यवस्था शासन ने लागू कराई। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन सर्वर ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिस कारण साइट नहीं खुल सकी। अकेले शामली में नहीं, बल्कि अन्य जनपदों में भी सर्वर की यही स्थिति रही। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाया हुआ है। रात में नौ बजे साइट खुलने का आश्वासन मिला है, जिसके बाद दुकानों की नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अंग्रेजी, देशी और बीयर की 146 दुकानों और चार मॉडल शॉप की नीलामी होनी हैं। प्रथम चरण में जितने आवेदन आए हैं, उनके आधार पर नीलामी होने के बाद बाकी दुकानों की नीलामी दूसरे चरण में पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विशेष सचिव आज कैराना क्षेत्र में करेंगे निरीक्षण
शामली। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डाक्टर राज शेखर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह कैराना क्षेत्र के एरटी गांव में विकास कार्यो का सत्यापन करेंगे और इस्सोपुर खुरगान स्थित इंटर कालेज का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed